Saturday, January 16, 2021

भारतीय रेलवे में कौन-कौन से पद होते हैं और उनका वेतन कितना होता है?

भारतीय रेलवे एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेल की वेबसाइट पर 12 लाख प्रति मिनट से ज्यादा हिट होते हैं.

भारतीय रेलवे एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेल की वेबसाइट पर 12 लाख प्रति मिनट से ज्यादा हिट होते हैं. यह दुनिया में सर्वाधिक लोगों को नौकरी प्रदान करने वाले प्रक्रमों में से एक है. आइये इस लेख के माध्यम से अध्ययन करते हैं कि भारतीय रलवे की नौकरी में कौन-कौन से पद होते हैं, क्या-क्या केटेगरी होती है, उनका केटेगरी के अनुसार कितना सैलरी बैंड होता है इत्यादि



भारतीय रेल की शुरुआत 16 अप्रैल 1853 को हुई थी. करोड़ों लोग हर रोज इसमें सफर करते हैं. एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारतीय रेलवे हैं और एक ही प्रबंधन के तहत संचालित यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी है. क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेल की वेबसाइट पर 12 लाख प्रति मिनट से ज्यादा हिट होते हैं. यह दुनिया में सर्वाधिक लोगों को नौकरी प्रदान करने वाले प्रक्रमों में से एक है. आइये इस लेख के माध्यम से अध्ययन करते हैं कि भारतीय रलवे की नौकरी में कौन-कौन से पद होते हैं, क्या-क्या केटेगरी होती है, उनका केटेगरी के अनुसार कितना सैलरी बैंड होता है इत्यादि.

हम आपको बता दें कि रेलवे में जॉब करने के लिए अलग-अलग केटेगरी होती है जैसे कि A, B, C और D. रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी पदों को इन केटेगरी के अंतर्गत बांटा गया है. आइये अब अध्ययन करते हैं इन केटेगरी के बारे में.

ग्रुप A  केटेगरी


ग्रुप A केटेगरी के पदों को ऑफिसर क्ष्रेणी में गिना जाता है. इसमें अधिकांश भर्तियाँ सिविल सर्विस के माध्यम से होती हैं. अन्य पद जो इस केटेगरी के अंतर्गत आते हैं वो इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम, कंबाइंड मेडिकल एग्जाम के माध्यम से होती है.

सिविल सर्विस एग्जाम के माध्यम से, निम्नलिखित सेवाओं के लिए ग्रुप A कर्मियों की भर्ती की जाती है :


भारतीय रेलवे यातायात सेवा (Indian Railway Traffic Service)

भारतीय रेलवे लेखा सेवा (Indian Railway Accounts Service)

भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (Indian Railway Personnel Service)

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) (Railway Protection Force)

कंबाइंड इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के माध्यम से, ग्रुप A कर्मियों की निम्नलिखित सेवाओं के लिए भर्ती की जाती है 

भारतीय रेलवे सेवा इंजीनियर्स (Indian Railway Service of Engineers)

भारतीय रेलवे स्टोर सेवा (Indian Railway Stores Service)

मैकेनिकल इंजीनियर्स की भारतीय रेल सेवा (Indian Railway Service of Mechanical Engineers)

विद्युत इंजीनियरों की भारतीय रेल सेवा (Indian Railway Service of Electrical Engineers)

सिग्नल इंजीनियर्स की रेलवे सेवा (Railway Service of Signal Engineers)

भारतीय रेलवे सेवा, मैकेनिकल इंजीनियर्स कर्मियों की भी यूपीएससी स्पेशल क्लास रेलवे अपरेंटिस परीक्षा के माध्यम से ही भर्ती की जाती है.

ग्रुप B केटेगरी

ग्रुप B के अधिकारियों को ग्रुप C की भर्ती से पदोन्नत किया जाता है. रेलवे में ग्रुप B के पद भी ऑफिसर केटेगरी के होते हैं. कुछ के लिए संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सिलेक्शन होता है और बाकी प्रमोशन से होता है.

नोट: भारतीय रेलवे में ग्रुप A और ग्रुप B के पद Gazetted होते हैं.

ग्रुप C केटेगरी

ग्रुप C में भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा की जाती है जो रेलवे भर्ती नियंत्रण बोर्ड (आरआरसीबी) के नियंत्रण में काम करते हैं.


ये रेलवे भर्ती बोर्ड जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों आदि के लिए प्रमुख भर्ती एजेंसियां हैं. इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी कैडर परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न ग्रुप C रिक्तियों के लिए आवेदन होता है.


भारतीय रेलवे में सर्वोच्च पद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का होता है. वह भारतीय रेलवे के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं.

ग्रुप C तकनीकी सेवाओं (Technical) में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिग्नल और दूरसंचार इत्यादि शामिल हैं.


गैर-तकनीकी सेवाओं (Non-Technical) में क्लर्क, सहायक स्टेशन मास्टर्स, टिकट संग्राहक, क्लर्क इत्यादि शामिल हैं.


चयनित उम्मीदवारों को क्षेत्रीय रेलवे के लिए संस्तुत (recommended) किया जाता है और अस्थायी नियुक्ति जोनल रेलवे के मुख्यालय से की जाती है.


ग्रुप C में पद होते हैं: सहायक स्टेशन मास्टर, गार्ड्स, क्लर्क, टिकट कलेक्टर, ट्रैफिक अप्रेंटिस, स्टेनोग्राफर इत्यादि. इन पदों को सबऑर्डिनेट पोस्ट भी कहा जा सकता है.


ग्रुप D केटेगरी


ग्रुप D की भर्ती विभागीय स्तर पर की जाती है. यह क्षेत्रीय रेलवे के मुख्यालय द्वारा भी की जा सकती है.


ग्रुप D के अंतर्गत जो पद आते हैं: गेटमैन, हेल्पर, खलासी, ट्रॉलीमैन, ट्रैकमैन, अस्पताल का अटैन्डेंट, पॉइंटमैन, सहायक पॉइंटमैन, Porter.


नोट: भारतीय रेलवे में ग्रुप C और ग्रुप D के पद non-Gazetted होते हैं.

भारतीय रेलवे में केटेगरी के अनुसार वेतन का अवलोकन

ग्रुप                          वेतन बैंड                                               पद

ग्रुप A                      8700 to 10000                  मैनेजर , जनरल मैनेजर

ग्रुप B                      4800 to 7600                     चीफ यार्ड मास्टर,                                                                                                स्टेशन

                                                                          सुपरवाइजर और अन्य    

ग्रुप C                     2000 to 4600                 जूनियर इंजिनियर, लोको                                                                                 पायलट, ट्रेन टिकट 

                                                                           परीक्षक,                                                                                                 आरक्षण सह

                                                                      टिकटिंग क्लर्क और अन्य

ग्रुप D                 1800 to 1900                   ट्रैक मैन, हेल्पर, ट्रैकमैन और                                                                                          अन्य

रेलवे में कौन कौन से पद होते है

रेलवे विभाग में कई पद हैं, उन पदों पर नौकरी पाने के लिए अलग अलग योग्यता की आवश्यकता होती हैं. लेकिन कई लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं होती है. इस वजह से वे रेलवे की नौकरी पाने में असफल हो जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह लेख प्रकाशित किया जा रहा है. चलिए अब देर न करते हुए आगे बढ़ते और जानते है कि रेलवे में कौन से पद होते हैं? और उन पदों के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? इससे जुड़ी जानकारी.


अधिकांश रेलवे के पदों के लिए 12 वीं पास होना आवश्यक है. लेकिन कुछ पदों के लिए योग्यता अलग है. यदि आप रेलवे के किसी भी पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपको उस पद से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए.

भारतीय रेलवे पदों की सूची

  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट
  • टिकिट कलेक्टर
  • अकाउंट असिस्टेंट एंड टाइपिस्ट
  • क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • इन्क्वायरी रिज़र्वेशन क्लर्क
  • रेलवे क्लर्क
  • जूनियर क्लर्क
  • रेल टिकिट पर्यवेक्षक
  • टाइपिस्ट
  • कर्मशल अपरेंटिस
  • रेलवे इंजिनियर
  • अपरेंटिस ट्रेन एग्जामिनर
  • लोको पायलट
  • असिस्टेंट लोको पायलेट
  • ट्रैफिक अपरेंटिस
  • ट्रैफिक असिस्टेंट
  • रेलवे गुड्स गार्ड
  • स्टेशन गार्ड
  • ट्रैक मैन
  • ट्रॉलीमैन
  • खलासी
  • हेल्पर
  • पोर्टर
  • ट्रैक मेनटेनर
  • गेटमैन
  • प्वॉइंट्स मैन
  • स्विचमैन
  • केबिन मैन
  • लीवर मैन
  • अस्पताल का अटैन्डेंट
  • स्टेनोग्राफर
  • क्लास वन ऑफिसर
  • चीफ यार्ड मास्टर
  • स्टेशन मास्टर
  • असिस्टेंट स्टेशन मास्टर
  • स्टेशन सुपरवाइजर
  • मैनेजर
  • जनरल मैनेजर
  • जूनियर इंजीनियर
  • चिकित्सक
  • रेलवे पुलिस कांस्टेबल
  • पुलिस सब इंस्पेक्टर
  • रेलवे प्रोटेक्शन फाॅर्स (RPF)
  • आटीआई वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन आदि
रेलवे नौकरी की तैयारी कैसे करे
प रेलवे में कौन से पदों के लिए तैयारी करना चाहते है, यह पहले तय करे.
उसके बाद उन पदों के लिए क्या पात्रता जरुरी है, यह जानकारी प्राप्त करे.
उसके बाद रेलवे भर्ती के पुराने परीक्षा के पत्रिकाओ को इकठ्ठा करे.
पुराने पत्रिकाओ को देखकर आपको परीक्षा पाठ्यक्रम और पैटर्न की समज होगी.
अब उसके अनुसार आपको तैयारी में लग जाना चाहिए.
रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा की बुक्स की मदद जरुर ले.
आप चाहे तो रेलवे कोचिंग का सहारा ले सकते है.
लगभग सभी शहरों में इसके लिए अच्छे इंस्टिट्यूट मिल जायेंगे.
अधिकतर छात्र रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग का ही सहारा लेते है.
आप जितनी अच्छी तरह तैयारी करेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा होगा.

तो अब आपको ज्ञात हो गया होगा कि भारतीय रेलवे में कितनी केटेगरी होती हैं और उनमें कौन-कौन से पद होते हैं. इन केटेगरी के अनुसार ग्रुप A, B, C और D की क्या सैलरी होती है.



sbj Classes

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment